इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच क्वालिफायर – 2 खेला जाएगा। मैच जीतन वाली टीम रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को पहली बार ऐसा होगा कि प्लेऑफ में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या एक साथ नहीं बल्कि एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। पहली हार प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं उसके खिलाफ खेलेंगे।
हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को एक बार विजेता बना चुके हैं। टीम अपने पहले साल में ही चैंपियन बनी थी। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार खिताब जीता है। हार्दिक इनमें से 4 बार टीम के हिस्सा थे। साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में वह टीम के हिस्सा थे। 2022 में गुजरात के कप्तान बने और फिर प्लेऑफ में खेले।
प्लेऑफ में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा दोनों में से किसी का भी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, पिछले साव पांड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने साल 2015 से 2023 के बीच 12 मैच में 22 के औसत से 176 रन बनाए हैं। नाबाद 40 उनका सर्वोच्च स्कोर है। इसके अलावा उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। 17 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट है।
हार्दिक ने मुंबई के लिए 9 मैचों में 15.66 के औसत से 94 रन बनाए हैं। नाबाद 37 उनका सर्वोच्च स्कोर है। गुजरात के लिए उन्होंने 3 मैच में 82 रन बनाए हैं। नाबाद 40 उनका सर्वोच्च स्कोर है। वहीं रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो 2009 से 2023 के बीच उन्होंने 20 मैचों में 16.21 के औसत और 108.83 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 68 है। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं।
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा ने 15 मैच में 21.60 के औसत और 133.33 के स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। हार्दिक पांड्या ने 14 मैचों में 27 के औसत और 130.26 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। इनमें 2 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए हैं।
2023-05-26T01:12:55Z dg43tfdfdgfd